Wednesday , September 9 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में पीएम मोदी के दौरे को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, मोहाली में ADGP ने ली बैठक, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : चंडीगढ़ में कल यानि 3 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आज शाम गृहमंत्री अमित शाह की चंडीगढ़ यात्रा को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। इस संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) मोहिनीश चावला, आईपीएस ने रोपड़ रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक, एसएसपी मोहाली, जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो और कमांडेंट के साथ बैठक की। बैठक में वीवीआईपी ड्यूटी की सुरक्षा और संचालन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिसंबर को चंडीगढ़ का एक दिवसीय दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग भी लेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा करना है.

यह कार्यक्रम तीन नए कानूनों पहला भारतीय न्याय संहिता (BNS), दूसरा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BCSS) और तीसरा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BEA) के इंप्लिमेंटेशन को लेकर आयोजित किया जा रहा है. ये कानून 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू किए गए थे. खास बात यह है कि चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें 100 फीसदी लागू करने में सबसे तेज पहल की है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पुलिस की सराहना करेंगे.

पिछले पांच महीनों में, नए कानूनों के तहत पुलिस विभाग ने कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. हालांकि, अदालत स्तर पर ई-गवाही (E-Deposition) और ई-सम्मनिंग (E-Summoning) जैसी डिजिटल प्रक्रियाओं की शुरुआत का इंतजार था. प्रधानमंत्री 3 दिसंबर को इन दोनों पहलुओं की औपचारिक शुरुआत करेंगे. इससे न्याय प्रणाली को अधिक ट्रांसपेरेंसी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा.

गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी तीन नए कानूनों के इंप्लीमेंटेशन की समीक्षा करेंगे और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश भी देंगे. चंडीगढ़ पुलिस की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री इस बात पर जोर देंगे कि अन्य राज्यों के पुलिस विभाग भी इस मॉडल को अपनाएं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे और कार्यक्रम में अपने विचार भी साझा करेंगे.

यह दौरा न केवल चंडीगढ़ पुलिस के प्रयासों को मान्यता देगा बल्कि नए कानूनों के इंप्लिमेंटेशन में तेजी लाने और न्याय प्रणाली में डिजिटल बदलाव के महत्व को भी रेखांकित करेगा. प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह का यह दौरा न्याय प्रणाली में बदलाव के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!