Wednesday , November 11 2026
Breaking News

परकाश सिंह बादल से अकाल तख्त ने वापस लिया फख्र-ए-कौम का अवार्ड, किसी समय मोदी ने बड़े बादल को कहा था-भारत का नेल्सन मंडेला, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय परकाश सिंह बादल से फख्र-ए-कौम का अवार्ड वापस लेने का ऐलान किया है। बादल परिवार के लिए ये बड़ा झटका है। परकाश सिंह बादल ने पंजाब के बठिंडा जिले के बादल गांव के सरपंच बनने के साथ राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई थी. 1927 में जन्मे प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) ने अपनी सियासी पारी उसी साल शुरू की थी जब देश आजाद हुआ था. इसके बाद वह पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री बने. वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने 1969 से 1992 तक किसी भी विधानसभा चुनाव में हार का मुंह तक नहीं देखा था. इसके बाद 1992 में उन्होंने खुद ही चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था.

प्रकाश सिंह बादल को सिख राजनीतिक का हीरो ऐसे ही नहीं कहा जाता था. प्रकाश सिंह बादल हालांकि सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी अकाली दल के नेता थे, लेकिन उन्होंने हिंदुत्व की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ करके सत्ता हासिल की. राजनीति के गलियारों में उनके कई किस्से काफी मशहूर हैं. चाहे विपक्षी दलों के लिए अपने ही घर के बाहर तंबू लगवा देना हो या विपक्ष के धरने पर पहुंचकर खुद उनसे बातचीत करना हो.

फख्र-ए-कौम से सम्मानित थे बादल

दरअसल, जब एक बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता उनको आवास के बाहर विरोध करने पहुंचे तो उन्होंने नेताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए उनके लिए तंबू लगवा दिए और उनका स्वागत भी किया. इतना ही नहीं उन्होंने खुद जाकर नेताओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में जाना. सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने बादल को पंथ रतन फख्र-ए-कौम यानी प्राइड ऑफ दी फेथ की उपाधि से सम्मानित किया था.

ज्ञानी करतार सिंह को मानते थे राजनीतिक गुरु

अकाली दल का शुरू से ही संघर्ष के साथ गहरा रिश्ता रहा है. बादल को पार्टी का अनुशासित और वफादार कैडर माना जाता था. 1980 के दशक में लंबे उग्रवाद तक उन्होंने बहुत कुछ झेला. वह विभिन्न मोर्चों (आंदोलनों) के लिए जेल भी गए थे. बादल के बारे में कहा जाता है कि वह बिना झिझक के फैसले लेने में हमेशा आगे रहे थे. प्रकाश सिंह बादल ज्ञानी करतार सिंह को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे.

पीएम मोदी ने कहा था नेल्सन मंडेला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार प्रकाश सिंह बादल की उपस्थिति में ही उन्हें ‘भारत का नेल्सन मंडेला’ कहकर संबोधित किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा था कि ”बादल साहब यहां बैठे हैं. ये भारत के नेल्सन मंडेला हैं. बादल साहब जैसे लोगों का बस इतना ही गुनाह था कि सत्ता में बैठे लोगों से उनके विचार अलग थे.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!