Monday , July 27 2026
Breaking News

पंजाब के सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आई.एस.एम.) के तहत चार नए प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दे दी है, जिनमें से एक प्रोजेक्ट एस.ए.एस. नगर में स्थापित किया जाएगा। भारत सरकार ने आज ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में 4,600 करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर निर्माण इकाइयां स्थापित करने की स्वीकृति दी है।

उन्होंने आगे बताया कि मोहाली स्थित कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (सी.डी.आई.एल.) की सुविधा इन चार नए प्रोजेक्ट्स में शामिल है। वर्ष 1964 से भारत का अग्रणी सिलिकॉन सेमीकंडक्टर निर्माता सी.डी.आई.एल. अपने मोहाली संयंत्र में एक ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट के माध्यम से निरंतर विस्तार कर रहा है।

श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि कंपनी पावर सेमीकंडक्टर डिवाइसों के उत्पादन में वृद्धि कर रही है और सिलिकॉन व सिलिकॉन कार्बाइड दोनों तकनीकों में हाई-पावर एम.ओ.एस.एफ़ी.टी., आई.जी.बी.टीज., शॉट्की बाईपास डायोड्स और ट्रांजिस्टरों के लिए निर्माण लाइनों का विस्तार कर रही है। इस विस्तार से वार्षिक 158.38 मिलियन यूनिट की अतिरिक्त क्षमता जुड़ेगी, जिससे संयंत्र की कुल क्षमता बढ़कर प्रति वर्ष 750 मिलियन डिवाइस हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्मित डिवाइसें ईवी और चार्जिंग अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों, बिजली रूपांतरण, औद्योगिक उपकरण और संचार अवसंरचना जैसी विभिन्न अनुप्रयोगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विस्तार एस.ए.एस. नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स ईकोसिस्टम को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ घरेलू चिप उत्पादन में वृद्धि करेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। यह प्रोजेक्ट नवाचार और तकनीकी प्रगति के लिए उद्योग और शोध संस्थानों के बीच साझेदारी के महत्व को रेखांकित करता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बारिश के बीच सीएम मान ने दी लुधियाना को सौगात:लोहारा स्कूल में ‘वर्धमान ब्लॉक’ का किया उद्घाटन

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारी बारिश के …

पंजाब बंद, अमृतसर में AAP नेताओं के पोस्टर फाड़कर फेंके:रास्ते से लोग लौटाए; जालंधर में बाजार-ऑफिस बंद कराए, स्कूलों में छुट्‌टी

जालंधर , (PNL) : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज …

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी:चेकिंग दौरान 37 बॉक्स बरामद, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते …

कल पंजाब बंद की कॉल, बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का बड़ा ऐलान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि …

कनाडा में पंजाबी युवती का गोली मारकर कत्ल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के टोरंटो शहर में 26 वर्षीय पंजाबी युवती नवनीत कौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!