Wednesday , October 21 2026
Breaking News

श्री काली माता मंदिर में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री, पंजाब की शांति एवं विकास के लिए की प्रार्थना

पटियाला, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री काली माता मंदिर में माथा टेका और राज्य की और अधिक मिशनरी भावना एवं समर्पण के साथ सेवा करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद श्री काली माता मंदिर पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह परमात्मा के आशीर्वाद से लोगों की इच्छाओं पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे तथा सरकार द्वारा जन–हितैषी और विकास–मुखी नीतियों को लागू करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सांस्कृतिक राजधानी पटियाला में स्थित श्री काली माता मंदिर उत्तर भारत के पवित्र और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मंदिर पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही संरक्षण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज राज्य के अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मुख्य मंत्री ने मंदिर की नवनियुक्त प्रबन्धक कमेटी से भी विस्तार से मीटिंग की और इमारत में चल रहे विकास कार्यों संबंधी विचार विमर्श किया। उन्होंने कमेटी को इस नेक कार्य को पूरा करने में पूरा समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र स्थान के विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की और राज्य के लोगों की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने माता रानी से आशीर्वाद मांगा कि वे जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों की सेवा कर सकें ताकि खुशहाल समाज का निर्माण हो सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारा और सद्भावना जैसी मूल्यों को हर हाल में बनाए रखा जाएगा और यह हमारी सरकार की हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों की पूरी गंभीरता, समर्पण और वचनबद्धता के साथ सेवा करने का अवसर देने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत इस पवित्र स्थल पर आकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे यहां राज्य, उसकी शांति और तरक्की, जिसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है, के लिए प्रार्थना करने आए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!