Wednesday , July 29 2026
Breaking News

अमृतसर में गोली मारकर युवक की हत्या:हमलावरों ने 8 राउंड फायरिंग की, 4 गोलियां पीठ में लगते ही जमीन पर गिरा

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने 7-8 राउंड फायरिंग की। जिससे करीब 4 गोलियों उसकी पीठ पर लगी, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा और फिर नहीं उठा। गाली चलने की आवाज सुनककर मौपर लोग पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने उसे उठाकर गंभीर हालत में अस्पताल पहंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस भी मौक पर पहंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान मनीन्द्र सिंह उर्फ मन्ना के नाम से हुई। वह विवाहित था और उसकी पांच महीने की एक बेटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

मनीन्द्र सिंह (25) रोजाना की तरह शुक्रवार को अपनी दुकान बंद कर रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचा, पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

3 से 4 गोलियां मनीन्द्र की पीठ में लगीं

हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 3 से 4 गोलियां मनीन्द्र सिंह की पीठ में लगीं। घायल होने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल मनीन्द्र सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते गांव के लोग।

मामले की जानकारी देते गांव के लोग।

DCP बोले- आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीमें गठित

मामले में डीसीपी आलम विजय का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल विभिन्न सुरागों के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

पंजाब पुलिस ASI की दिनदहाड़े हत्या:अमृतसर में 2 गोलियां मारीं, कार पंचर थी तो स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे; आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की रविवार सुबह अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ASI को 2 गोलियां मारी गईं, जो कंधे और कमर पर लगी। जिस वक्त हत्या हुई, वह गुरदासपुर से ड्यूटी पर मजीठा के रास्ते अमृतसर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर DC दफ्तर के जूनियर असिस्टेंट विवेक सोनी का निधन, सैर के दौरान आया हार्ट अटैक

जालंधर, (PNL) : जिला प्रशासन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के …

जालंधर नॉर्थ की सियासत में बड़ा उलटफेर, दिनेश ढल्ल हटे; मेयर वनीत धीर बने नए हल्का इंचार्ज

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही …

मोहाली कोर्ट ने PAK आतंकी का नॉन बेलेबल वारंट निकाला:रेड कॉर्नर नोटिस, भारत लाने का रास्ता खुला; NIA बोली- ब्राजील में छिपा भट्‌टी

मोहाली , (PNL) : पाकिस्तानी आतंकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच …

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!