Sunday , September 20 2026
Breaking News

आतंकी पन्नू का दावा-जालंधर के स्कूल में फहराया खालिस्तानी झंडा:बोला-जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता; SSP विर्क ने बोलने से किया इनकार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के शाहकोट इलाके के तहत आने वाले सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां में दीवार और प्रिंसिपल के दफ्तर के बाहर खालिस्तानी झंडा फहराने का दावा किया गया है। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो में यह दावा किया।पन्नू ने यह भी कहा कि जिन लोगों पर लोहे की मुट्ठी से शासन किया गया हो, उन पर जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता। SFJ ने घटना का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस मामले में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

SSP विर्क ने मीडिया से बात करने इंकार किया।

SSP विर्क ने मीडिया से बात करने इंकार किया।

वहीं 15 अगस्त से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। अभी पुलिस की तरफ से घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। पन्नू ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान स्वतंत्रता दिवस पर जहां-जहां झंडा फहराएंगे वहां उनका विरोध किया जाएगा।यह मामला जालंधर के कोटला हेरां स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का है, जहां अज्ञात तत्वों ने प्रिंसिपल के दफ्तर के पास खालिस्तान जनमत संग्रह का झंडा लगा दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झंडे को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर पंजाब के छात्रों और युवाओं को भड़काने की नीयत से पन्नू ने अपना संदेश जारी किया है। पन्नू ने पंजाब के युवाओं से कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों का हिस्सा न बनें।अलगाववादी पन्नू ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी कि पंजाब की धरती पर भारतीय तिरंगा लहराने से परहेज किया जाए। पन्नू के अनुसार, यदि प्रशासनिक अधिकारी या स्कूल प्रबंधन दिल्ली के आकाओं को खुश करने के लिए पंजाब के छात्रों पर यह समारोह जबरन थोपेंगे, तो युवाओं द्वारा उनका विरोध किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!