Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब से दिल दहला देने वाली खबर, थाने में शिकायत देने जा रही दो सगी बहनों को ड्राइवर ने ट्रक से कुचलकर मार डाला, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। पठानकोट में घरेलू विवाद में सगी बहनों काे ट्रक से कुचलकर मार डाला। आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने झगड़े के कारण नहीं बताए हैं। सुजानपुर पुलिस का कहना है कि दोनों बहनें ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सुजानपुर थाने में शिकायत देने आ रही थीं।

इस दौरान आरोपी ट्रक ड्राइवर रिक्की ने दोनों बहनों पर ट्रक चढ़ा दिया। इसे हादसा दिखाने के लिए वह रांग साइड से ट्रक को भगाकर निकल लिया। SSP पठानकोट दिलजिंदर सिंह ने कहा कि पहले तो पुलिस ने हादसा मानकर कार्रवाई की, लेकिन जब CCTV खंगाले को मामला मर्डर का निकला।

घटना पठानकोट की डिफेंस कॉलोनी टी पाइंट की है। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। जिस महिला के साथ ट्रक ड्राइवर का विवाद था, उसकी पहचान गांव जैनी की रहने वाली नीरू के तौर पर हुई है, दूसरी महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दूसरी महिला गांव मैरे की रहने वाली बताई जा रही है।

SSP पठानकोट दिलजिंदर सिंह ने बताया कि यह सड़क हादसा नहीं बल्कि डबल मर्डर हुआ है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मर्डर की गुत्थी को एक घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रिक्की के रूप में हुई है। उसे ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिक्की और नीरू में चल रहा था विवाद

पुलिस का कहना है कि रिक्की और नीरू के बीच किसी चीज को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मारने की नीयत से उसने घटना को अंजाम दिया है। CCTV कैमरे की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खुद दोनों महिलाओं को ट्रक के नीचे कुचला और रांग साइड से वह ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रक सहित इंडस्ट्री एरिया से गिरफ्तार किया है।

पुलिस बोली- आरोपी ने मर्डर की बात कबूल की

सुजानपुर पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी ने कबूल कर लिया है कि उसने ही हत्या को अंजाम दिया है। महिलाएं किसी अन्य मामले में थाने सुजानपुर की ओर जा रही थी। जबकि उक्त आरोपी के साथ उनका मामला अलग है। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!