Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में प्रवासियों के बीच हुई खूनी जंग, पत्नी की वजह से एक ने दूसरे को मार डाला, पढ़ें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अटारी हलके के चिच्चा गांव में प्रवासियों के बीच हुए खूनी झगड़े ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। डीएसपी लखविंदर सिंह कलेर के अनुसार, देर रात सूचना मिली कि गांव में रहने वाले प्रवासी राकेश कुमार ने दूसरे प्रवासी राजकुमार की हत्या कर दी, और उसके पिता भैरो प्रसाद को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब गांव के जमींदार हरिंदर सिंह राकेश कुमार को धान की ट्रॉली लेकर अनाज मंडी ले गए थे। उसी दौरान राकेश की पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि राजकुमार उसे परेशान करता है। यह सुनते ही राकेश कुमार गुस्से में ट्रैक्टर लेकर तुरंत गांव लौट आया और राजकुमार पर कई (खुटी) से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि राजकुमार के पिता पर भी हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को काबू में किया और आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कई भी बरामद कर लिया है।

डीएसपी कलेर ने बताया कि इस मामले में थाना घरिंडा में एफआईआर नंबर 298 के तहत धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घायल भैरो प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!