Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जादूगर जैसे कपड़े पहनने वाले जालंधर के ट्रैवल एजेंट की विदेश में लड़कियों ने की पिटाई, हुआ जबरदस्त हंगामा

जालंधर, (PNL) : साइप्रस के निकोसिया में जालंधर के जादूगर जैसे कपड़े पहनने वाले एक ट्रैवल एजेंट की खूब धुनाई हुई है। बताया जा रहा है कि निकोसिया के अमेरिकन कॉलेज के पास उक्त एजेंट बीयर का कैन लिए घूम रहा था। इस बीच जादूगर सम्राट जैसे पकड़े पहनने और हर समय काला चश्मा लगाए रखने वाले उक्त एजेंट को दो सगी बहनों ने पहचान लिया और उसकी पिटाई की।

दरअसल मोगा की रहने वाली दोनों बहनों से जालंधर के बस स्टैंड के पास ‘स’ ओवरसीज के नाम से दफ्तर चलाने वाले बदनाम उक्त एजेंट ने 2 लाख एडवांस लिए थे मगर पैसे नहीं लौटाए। उक्त लड़कियों ने फिर किसी और एजेंट से वीजा लिया व साइप्रस पहुंच गई। इस बीच उन्होंने जब उसे वह टहलते और साइप्रस आने की प्रमोशन वीडियो बनाते देख तो एक लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और फिर मिलकर उसकी धुनाई की। इसके बाद उनके साथी स्टूडेंट्स भी वहां जमा हो गए जिनमें दो और स्टूडेंट्स कहने लगे कि उनसे भी पचास पचास हजार की ठगी हुई है।

बस फिर क्या था उन्होंने भी घेर लिया और बोले कि कि वह पुलिस बुला कर उसे मानव तस्करी के केस में गिरफ्तार करवाएंगे। फिर क्या था उक्त एजेंट की पत्नी और स्टाफ की दो लड़कियां जो साथ गई थी। उन्होंने बड़ी मुश्किल से छात्रों को मनाया और दो-दो हजार यूरो देकर जान छुड़वाई। ये पूरा घटनाक्रम जालंधर के ट्रैवल एजेंटों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!