Wednesday , November 11 2026
Breaking News

ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा नए साल में नई बसें ख़रीदने के आदेश

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने नए साल के दौरान पंजाब रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. के बेड़े में नई बसें शामिल करने के निर्देश दिए हैं। यहां पंजाब रोडवेज़/पनबस, पी.आर.टी.सी. और स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जैसे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पिछले साल के दौरान प्राप्त किया गया है, वैसे ही नए साल में भी लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए सरकारी राजस्व में वृद्धि की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के बस अड्डों को ठेके पर दिया जाए ताकि राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और सफाई सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि जिन रूटों पर ज़्यादातर निजी बसें चलती हैं और सरकारी बस सेवा नाममात्र है, उन रूटों पर सरकारी बस सेवा शुरू की जाए ताकि महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलने के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी राज्य के प्रत्येक रूट पर सरकारी बस सेवा सुनिश्चित करें ताकि निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी पर रोक लगाई जा सके। स. भुल्लर ने अधिकारियों को ऐसे सभी रूटों की सूची, जहां सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है, 15 दिनों के भीतर एकत्रित कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कार्यालय के अधिकारियों को टैक्स डिफॉल्टरों पर शिकंजा कसने के लिए प्रभावी वसूली प्रक्रिया अपनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा चलाई जा रही जन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए और सेवा वितरण को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन स. रणजोध सिंह हडाणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन श्री डी.के. तिवाड़ी, एस.टी.सी. श्री जसप्रीत सिंह, एम.डी. पनबस श्री राजीव कुमार गुप्ता, एम.डी. पी.आर.टी.सी. स. बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, डिप्टी डायरेक्टर स. परनीत सिंह मिन्हास, ए.डी.ओ. पनबस श्री राजीव दत्ता, जी.एम. पी.आर.टी.सी. स. मनिंदर सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!