Friday , October 16 2026
Breaking News

अमृतसर में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर:अकेले जाते वक्त पुलिस ने रोका तो गोलियां चलाने लगा; गुरदासपुर में ग्रेनेड अटैक किया था

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बुधवार को पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 6 राउंड फायर हुए। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर हरमन की टांग में गोली लगी।पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। हरमन गुरदासपुर के हनुमान चौक में हुए ग्रेनेड अटैक समेत कई मामलों में नामजद है और एक मामले में घोषित अपराधी भी है।पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर की पहचान हरमन बोपाराय निवासी बोपाराय के रूप में की है। पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी जांच कर रही है।

गैंगस्टर हरमन बोपाराय को पकड़कर ले जाती पुलिस।

गैंगस्टर हरमन बोपाराय को पकड़कर ले जाती पुलिस।

SSP ने बताया, कैसे हुआ एनकाउंटर…

  • गुप्त सूचना पर लगाया था नाका: अमृतसर देहात के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल के अनुसार, थाना मत्तेवाल इलाके में सुबह फायरिंग हुई थी और मामले की जांच पुलिस की CIA समेत कई टीमें कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरमन बोपाराय इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भोआ साइड से चुगावां की तरफ आने वाले रास्ते पर सुए के पास नाका लगाया।

  • स्प्लेंडर पर अकेला आया, रुकने को कहा तो फायरिंग की: पुलिस के अनुसार हरमन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर अकेला वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद उसने पुलिस की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक हरमन ने करीब 3-4 फायर किए। इनमें से एक गोली एसएसपी दलजीत सिंह की बांह के पास से निकल गई।

  • पहले हवाई फायर, फिर टांग में मारी गोली: पुलिस के मुताबिक टीम ने हरमन को रोकने के लिए पहले हवाई फायर किया और दोबारा रुकने का इशारा किया। इसके बावजूद वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली हरमन की टांग में लगी। घायल होने के बाद उसे काबू कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

  • मौके से जिंदा और खाली कारतूस मिले: एसएसपी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान हरमन की तरफ से करीब 3-4 फायर और पुलिस की तरफ से करीब 3 फायर किए गए। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और कुछ खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

मौके से बरामद पिस्तौल।

मौके से बरामद पिस्तौल।

ग्रेनेड अटैक समेत कई केसों में वांटेड पुलिस के अनुसार, हरमन सिंह उर्फ हरमन बोपाराय के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें स्नैचिंग, हत्या के प्रयास से जुड़े मामले और BNS की धारा 109 का मामला शामिल है। पुलिस का कहना है कि वह गुरदासपुर के हनुमान चौक में हुए ग्रेनेड अटैक मामले में भी नामजद है और पुलिस उसे पकड़ने की तलाश में थी।

रिमांड लेकर पुराने मामलों पर पूछताछ करेगी पुलिस अमृतसर देहात के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के बाद हरमन को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। उससे उसके खिलाफ दर्ज मामलों, हथियार और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उससे जुड़े अन्य मामलों और साथियों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!