फगवाड़ा में पसरा सन्नाटा, सारे बाजार रहे बंद, पहलगाम हमले को लेकर विरोध, बाइक रैली निकली, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
April 26, 2025
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
फगवाड़ा, (PNL) : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले का पंजाब में जबरदस्त विरोध हो रहा है। शनिवार को फगवाड़ा के बाजार पूरी तरह से बंद रहे, जिससे सन्नाटा पसरा रहा। समूह संगठनों द्वारा सामूहिक तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में रोष मार्च भी निकाला गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए है। घटना से आक्रोश में आए लोगों ने आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने की मांग भी की है। वहीं इस बंद को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

फगवाड़ा के समूह हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को ही ऐलान कर दिया था कि पहलगाम आतंकी हमले के रोष स्वरूप शनिवार को फगवाड़ा के बाजार बंद रखे जाएंगे। इसका असर सुबह से ही दिखाई दिया जब शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस बीच इक्का दुक्का दुकानें व शराब के ठेके खुले हुए थे जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने बंद करवा दिया। इस दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आज भी आतंकवाद व पाकिस्तान का बैनर फूंक कर भारी रोष प्रदर्शन किया गया।