Friday , August 21 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : पंजाब के कैबिनेट मंत्री Laljit Singh Bhullar ने दिया इस्तीफा, ये है बड़ी वजह, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की राजनीति से जुड़ी आ रही है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने इस कदम के पीछे मंत्री लालजीत भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि DM ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है।

साथ ही चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर SGPC की बसों में तोड़फोड़, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

अमृतसर, (PNL) : गुरु नगरी अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर बुधवार देर रात SGPC की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!