Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Arvind Kejriwal माता-पिता संग मतदान करने पहुंचे, कड़ा सुरक्षा इंतजाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। राजधानी की सभी 70 सीटों पर वोटिंग सुबह से ही हो रही है और शाम 6 बजे तक चलेगी। इस चुनाव में करीब 1.56 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं और 699 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद होगी। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने व्हीलचेयर पर अपने माता-पिता को मतदान केंद्र तक पहुंचाया और मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में 220 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की तैनात हैं, वहीं 35,626 दिल्ली पुलिस जवान और 19,000 होमगार्ड भी सुरक्षा में लगे हुए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।

मुख्य पार्टियों की लड़ाई जारी 

  • आम आदमी पार्टी (AAP): अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए मैदान में है।

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 25 साल से सत्ता से बाहर BJP इस बार दिल्ली की गद्दी पर कब्जा करने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

  • कांग्रेस (Congress): दिल्ली में 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद वापसी की कोशिश में जुटी है।

अब तक कितनी हुई वोटिंग?

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक 19.59% वोटिंग हो चुकी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं।

कहां-कहां बनें पोलिंग बूथ?

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, ताकि सभी मतदाता आसानी से अपने वोट डाल सकें। इस बार सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि मतदान केंद्रों के आसपास किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!