Thursday , October 22 2026
Breaking News

Bank में पैसा रखने वाले हो जाएं Alert, पंजाब से होश उड़ा देने वाला मामला आया सामने

न्यूज डेस्क, (PNL) : अगर आपका भी बैंक में खाता है तो सावधान हो जाएं। दरअसल, खरड़ में बैंक धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। जहां एक शातिर गिरोह ने बैंक में मौजूद एक व्यक्ति के हस्ताक्षर की चोरी-छिपे नकल कर ली और बाद में उसी व्यक्ति के नाम पर बैंक से चैकबुक जारी करवा, उसके जाली हस्ताक्षर के जरिए, बैंक की कथित लापरवाही का फायदा उठाकर खाते से 10 लाख रुपए निकाल लिए। खाताधारक को जैसे ही पता चला तो उसने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाते को ब्लॉक करवा दिया। गांव संते माजरा निवासी परमजीत सिंह के अनुसार उसका खाता पंजाब नैशनल बैंक में है। 31 जनवरी को सुबह 10:35 बजे, वह खाते की शेष राशि की जानकारी लेने बैंक गया था कि वहां एक फॉर्म भरकर खाते की जानकारी मांगी और बैंक अधिकारी ने अगले दिन देने की बात कही। लेकिन अगले ही दिन, 1 फरवरी को शाम 4:07 बजे फोन पर खाते से 10 लाख रुपए निकलने का मैसेज आया। यह देखकर होश उड़ गए। तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवा दिया।

ठग बैंक में करता रहा रैकी
2 फरवरी को जब परमजीत सिंह बैंक पहुंचे और अधिकारियों से संपर्क किया, तो पता चला कि उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर 10 लाख रुपए “सैल्फ चैक” के जरिए निकाले गए थे। जब उन्होंने बैंक के सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज देखी, तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया ।31 जनवरी को जब बैंक में फॉर्म भरकर हस्ताक्षर कर रहे थे, तो उनके पीछे खड़ा एक व्यक्ति उनके हस्ताक्षर और लिखावट को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर रहा था। यही व्यक्ति बैंक के बाहर जब वह अपनी पासबुक अपडेट करवाने मशीन के पास पहुंचा तो वहां पर भी उस पर नजर रख रहा था।

बैंक ने जारी कर दी चैक बुक

बैंक अधिकारी ने बिना पहचान पुख्ता किए एक व्यक्ति जिसने मुंह ढक रखा था को चैकबुक जारी कर दी। दूसरा किसी भी तरह की निकासी से पहले चैक के पीछे दो हस्ताक्षर की जरूरत होती है, लेकिन बैंक ने 2 तो दूर एक भी नहीं करवाया। आमतौर पर चैक के पीछे खाता धारक का मोबाइल नंबर लिखा जाता है, लेकिन बैंक ने इसकी भी जरूरत नहीं समझी।

ठग मुंह पर रूमाल बांध बैंक में दाखिल हुआ

फुटेज में पता चला कि 1 फरवरी को को एक अज्ञात व्यक्ति जिसने मुंह पर रूमाल बांध रखा था, बैंक में दाखिल हुआ व खुद को परमजीत सिंह बताकर बैंक अधिकारी से कहा कि उसे तुरंत पैसे की जरूरत है, लेकिन उसके पास चैकबुक नहीं है। अधिकारी के कहने पर उसने एक फॉर्म भरा और 5 चैकों की एक चैकबुक जारी करवा ली। इसी चैकबुक का इस्तेमाल कर उसने असली परमजीत सिंह के फर्जी हस्ताक्षर किए और 10 लाख रुपए बैंक से निकालकर फरार हो गया।

बैंक शिकायत देने को कर रहा मना

परमजीत सिंह मुताबिक जब बैंक मैनेजर सृष्टि के पास शिकायत लेकर गए तो मैनेजर ने उन्हें पुलिस में बैंक के खिलाफ शिकायत न करने की सलाह दी और कहा कि वे मिलकर एक संयुक्त शिकायत दर्ज कराएं। शाखा प्रबंधक सृष्टि महिला अधिकारी से पूछा कि इस धोखाधड़ी के पीछे किस कर्मचारी की लापरवाही थी, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वहीं परमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि बैंक अधिकारी जिम्मेदारी से बच रहे हैं और अपने लापरवाह कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवा रहे हैं ताकि उनके लाखों रुपए के नुक्सान की भरपाई हो सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!