Wednesday , August 19 2026
Breaking News

हादसों का शहर बनता जा रहा जालंधर, 18 दिन के भीतर हुए कई बड़े एक्सिडेंट, 9 की मौत, किसकी लापरवाही?

जालंधर, (PNL) : स्पोर्ट्स हब कहलाने वाला जालंधर इन दिनों हादसों का शहर बनता जा रहा है। आए दिन शहर में बड़े हादसे हो रहे हैं और लोग जान गवां रहे हैं। इन हादसों में कुछ लोगों की तो कुछ में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। जालंधर-अमृतसर हाईवे पर रणवीर क्लासिक के बाहर कल हुए हादसे ने लोगों की रूंह कंपा दी है। हादसे में महिला, उसके बेटे और चाची की मौत हुई है। इस हादसे में पूरी तरह से ट्रक चालक की गलती है, जो टक्कर के बाद कार के उपर पलट गया।

जानकारी के मुताबिक 18 दिन के भीतर कई बड़े हादसे हुए हैं, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की पहली शुरूआत 31 अक्टूबर को दिवाली वाली रात मॉडल टाउन में हुई। जहां रेस लगाने के चक्कर में XUV कार ने बाप-बेटे को कुचलकर मार डाला। अभी लोग उस हादसे को भूले भी नहीं थे कि दो दिन बाद ही श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसके कुछ दिन बाद श्री गुरु नानक मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने परुथी अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर चलाने वाले सौरभ दुआ को कुचल डाला। उसके कुछ दिन बाद कपूरथला रोड पर मंड के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने दो युवकों को मार डाला। अब जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हादसा हो गया। आए दिन हो रहे हादसों ने जालंधर के लोगों के अंदर डर पैदा कर दिया है। फिलहाल देखना होगा कि पुलिस इन हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!