Friday , October 2 2026
Breaking News

गरीबों और बुजुर्गों के लिए 100 करोड़ का तोहफा, पंजाब सरकार ने तीर्थ यात्रा के लिए खोला खजाना

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मिट्टी में आस्था और त्याग का गहरा रंग है। यहाँ के लोगों ने गुरुओं की शिक्षाओं को अपने जीवन का आधार बनाया है। लेकिन कई बार, जीवन की जिम्मेदारियों और आर्थिक परेशानियों के कारण, बुजुर्गों के मन में दबी हुई एक ख्वाहिश अधूरी रह जाती थी—अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा करना। मान सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत करके उनकी इस अधूरी ख्वाहिश को एक गर्व और सम्मान की यात्रा में बदल दिया है | यह योजना सिर्फ़ एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सेतु है जो सरकार और आम जनता के बीच बनाया गया है। यह उन बुजुर्गों के लिए एक तोहफा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन अपने परिवार और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। यह एक ऐसा प्रयास है जो लोगों के दिलों को छू रहा है। यह योजना उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी धार्मिक आस्थाओं को पूरा नहीं कर पाते। इस योजना के पीछे सिर्फ सुविधा देना नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करना भी है और उन लोगों को निःशुल्क और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देना है जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत पंजाब की मान सरकार ने 6 नवंबर 2023 को की थी। पंजाब कैबिनेट ने 27 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक के लिए इस योजना को मंजूरी दी थी | इसके लिए 40 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया था इसके तहत, 27 दिसंबर 2023 को गुरु पर्व के अवसर पर पहला जत्था रवाना किया गया था। पहले चरण में लगभग 33,893 से अधिक श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई गई । अमृतसर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत श्री नांदेड़ साहिब के लिए पहली ट्रेन रवाना हुई थी । मुख्यमंत्री निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना का पहला चरण 27 नवंबर 2023 से शुरू होकर 29 फरवरी 2024 को समाप्त हुआ था | अप्रैल 2025 में, पंजाब सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए लाभ के लिए पात्रता की उम्र 60 से घटाकर 50 साल कर दी है | इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। पंजाब सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए 50,000 लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना है |

इस योजना के तहत, अलग-अलग धर्मों के लोगों को इन स्थानों की यात्रा कराई जाती है: हिंदू तीर्थस्थल: माता चिंतपूर्णी, माता वैष्णो देवी, माता ज्वाला जी, खाटू श्याम, सालासर धाम, मथुरा, वाराणसी, वृंदावन | सिख तीर्थस्थल: श्री पटना साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, श्री हजूर साहिब, श्री दमदमा साहिब। मुस्लिम तीर्थस्थल: जामा मस्जिद, अजमेर शरीफ। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन और अजमेर शरीफ की रेलगाड़ी के माध्यम से यात्रा करवाई जाएगी। इसी तरह अमृतसर साहिब, तलवंडी साबो, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला देवी, नैना देवी, माता वैष्णो देवी, सालासर बालाजी धाम और खाटू श्याम धाम की यात्रा एसी बसों के माध्यम से करवाई जाएगी। किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए इन यात्रियों के साथ डॉक्टरों, वॉलंटियरों और अधिकारियों की एक टीम भी सफर करती है। यात्रियों के पहुंचने से पहले सभी प्रबंधों के लिए अधिकारियों की एक टीम पहले भेजी जाती है। 75 साल से अधिक उम्र वालों को अपने साथ एक नौजवान को देखभाल के लिए लेकर जाने की इजाजत होती है। श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए उनको एसी कमरे और खाने-पीने की वस्तुएं भी मुहैया करवाई जाती है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना केवल मुफ्त सफर की योजना नहीं, बल्कि यह पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मान सरकार की दूरदर्शिता का प्रमाण है। यह योजना गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और फलसफे के मुताबिक है। जो लोगों में आपसी-भाईचारे और अमन का संदेश देता हैं। पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना समाज के कमजोर वर्गों और वृद्ध लोगों के लिए एक वरदान है। यह उन्हें आध्यात्मिक शांति और धार्मिक संतुष्टि का अनुभव करने का मौका देती है, जबकि उन्हें किसी भी आर्थिक बोझ की चिंता नहीं करनी पड़ती। यह योजना पंजाब सरकार की जनता के प्रति समर्पण और उनकी धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करने का एक अच्छा उदाहरण है। संगरूर जिले के एक गाँव की निवासी जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का लाभ उठाया है। वे पहली बार श्री हजूर साहिब के दर्शन करके खुद को भाग्यवान मान रही है। अहम बात यह है कि सफर के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भोजन, स्थानीय यात्रा, स्वागत किट और रहन-सहन की सुविधा बिल्कुल मुफ्त होती है और प्रत्येक श्रद्धालु को एक तीर्थ यात्रा किट मिलती है,जिसमें चादर, कंबल, तौलिया, तेल और कंघी शामिल होती है । यह एक ऐसा मंच है जो समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाता है, जहां अमीर-गरीब, युवा-बुजुर्ग, सब एक ही आस्था की डोर से बंधे होते हैं।

मान सरकार का यह कदम सचमुच सराहनीय है, क्योंकि उन्होंने लोगों की उन भावनाओं को छुआ है जो अक्सर अनदेखी रह जाती हैं। इस यात्रा के बाद जब बुजुर्ग अपने घर लौटते हैं, तो वे केवल तीर्थ यात्रा करके नहीं आते, बल्कि अपने साथ एक नया जीवन, एक नई ऊर्जा और सरकार के प्रति एक गहरा विश्वास लेकर आते हैं। उनकी यात्रा की कहानियाँ उनके परिवारों और पड़ोसियों के लिए प्रेरणा बन जाती हैं। इस योजना के माध्यम से, मान सरकार ने साबित कर दिया है कि एक कल्याणकारी राज्य वही है जो अपने लोगों की भौतिक ज़रूरतों के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक और भावनात्मक ज़रूरतों का भी ख्याल रखता है। यह एक ऐसी पहल है जो पंजाब के दिलों को जोड़ रही है और एक मजबूत, संवेदनशील समाज का निर्माण कर रही है। यह योजना न केवल लोगों को पवित्र स्थलों तक पहुंचाती है, बल्कि उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने, अनुभव साझा करने और नई यादें बनाने का मौका भी देती है। यह एक ऐसी यात्रा है जो दिल से शुरू होती है और आत्मा में शांति लाती है। यह पंजाब सरकार की तरफ से एक ऐसा प्रयास है, जो लोगों के जीवन में सिर्फ़ सुविधा नहीं, बल्कि सुकून और संतोष भी लाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!