Wednesday , October 21 2026
Breaking News

26 तारीख को जरा सोच-समझ कर …बंद रहेंगे रास्ते, Route Plan जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : गणतंत्र दिवस पर सैक्टर-17 परेड ग्राऊंड में प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते सुबह 7 से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक कुछ रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद और कुछ पर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है। 26 जनवरी सुबह 6 बजे से सैक्टर- 16, 17,22, 23 लाइट प्वाइंट से लेकर गुरदयाल पैट्रोल पंप, सैक्टर-22 ए से उद्योग पथ तक, सैक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट से सैक्टर- 16/17/22/23 चौराहे जन मार्ग से परेड ग्राऊंड तक रास्ता आम लोगों के लिए बंद रहेगा। कार्यक्रम समाप्त होने तक सैक्टर-22ए में लोग पार्किंग नहीं कर सकेंगे। पार्किंग पास वाले सैक्टर-16/17/22/23 चौराहे से जनमार्ग से होकर सैक्टर-22ए में पार्किंग कर सकेंगे। वहीं, कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों के लिए सैक्टर-17 स्थित नीलम थिएटर की बैक साइड, फुटबाल स्टेडियम और सर्कस ग्राऊंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

लॉन्ग रूट बसों को यहां से आना पड़ेगा

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से आने वाली बसों को बजवाड़ा चौक से होते हुए हिमालय मार्ग के रास्ते आई.एस.बी.टी.-17 बस स्टैंड जाना होगा।

एट होम कार्यक्रम के दौरान का रूट

पंजाब राजभवन में एट होम कार्यक्रम के चलते सैक्टर- 5,6,7,8 राउंड अबाऊट से लेकर गोल्फ क्लब टी-प्वाइंट तक और टी-प्वाइंट से लेक र एडवाइजर रेजीडेसतक आम लोगों के लिए रास्ता बंद रहेगा। एट होम कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग वाहनों को प्रशासक के सलाहकार की कोठी के सामने पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्फ क्लब के सदस्य कार्यक्रम के दौरान खालसा कालेज वाली सड़क का इस्तेमाल करें। वहीं, हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम के दौरान सुखना लेक पार्किंग और हीरा चौक तक आम लोग के वाहनों के लाने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं, हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम में शामिल होने वाले गेस्ट वाहनों को सुखना लेक और यू.टी. गेस्ट हाऊस की पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।

सैक्टर-22 के सामने से गेट नंबर-3,4 और 5 से प्रवेश करें

विशेष आमंत्रित लोग सैक्टर-22 के सामने से गेट नंबर, 34 और 5 से प्रवेश करें। मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखें। विशेष आमंत्रित लोग वाहनों पर पार्किंग लेबर प्रदर्शित करें। माचिस, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील  वस्तुएं, इलैक्ट्रानिक उपकरण लेकर न आएं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!