Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Punjab के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से धुंध का जोर देखने को मिल रहा था जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन सोमवार से पंजाब के मौसम में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा जोकि जनता के लिए राहत भरा रहेगा।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक 20 से 23 जनवरी तक मौसम में सुधार रहेगा और धुंध के चलते होने वाली परेशानियों से निजात मिलती हुई नजर आई। भारी ठंड के बाद अब हवाओं का रुख बदलने से शुष्क मौसम की शुरूआत हो चुकी है जोकि सर्दी से राहत दिलाएगी। विभागीय आकड़ों के मुताबिक रविवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है जबकि महानगर जालंधर में 2.6 डिग्री की बढ़ौतरी के साथ अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री रहा। अधिकतम में मोहाली का तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के लिहाज से हल्की गर्माहट का संकेत देता है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह बढ़ौतरी सर्दियों के खत्म होने की ओर संकेत कर सकती है। आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से बेहतर बना रह सकता है।

हालांकि, सुबह और रात के समय ठंडक बरकरार रह सकती है। सोमवार से होने वाले सुधार के क्रम में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इसी बीच राहत की बड़ी खबर आई है कि पंजाब में ऑरैंज व यैलो अलर्ट खत्म कर दिया गया है। इसके चलते पंजाब अब ग्रीन जोन में आ गया है जिसके चलते धुंध से राहत मिलेगी और सर्दी का असर लगातार कम होता देखने को मिलेगा। हालांकि दोपहर को धूप के बावजूद सुबह व शाम की ठंड अभी जारी रहेगी। सोमवार को पंजाब सहित पड़ोसी राज्य भी ग्रीन जोन में आ जाएंगे और मौसम में लगातार सुधार की उम्मीद जागी है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पुर्वानुमान के मुताबिक नमी में कमी के साथ औंस पड़ने का सिलसिला खत्म होगा। वहीं, बाहरी इलाकों में खेतों के आसपास के इलाकों में धुंध देखने को मिलेगी जबकि अगले कुछ दिनों में अधिकतर इलाकों में धुंध से राहत मिल जाएगी। इस सप्ताह के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी होगी जोकि भीषण सर्दी से राहत दिलाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!