Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Team India World Champion: टीम इंडिया फिर बनी चैंपियन, लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर किया कब्ज़ा

स्पोर्ट्स ,(PNL) :  हर एक उम्मीद, हर एक दावा और हर एक ख्वाहिश सही साबित हुई. हर एक आलोचना, हर एक सवाल और हर संदेह पूरी तरह ध्वस्त हो गया. पिछले करीब 2 साल का बदलाव, मेहनत और रणनीति अपने सफल अंजाम पर पहुंच गई. जी हां, टीम इंडिया ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीदें शुरू से लगाई जा रही थी. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई. फाइनल में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीत लिया.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का दर्द भारतीय फैंस के जहन में आज भी है. ऐसे में जब टीम इंडिया रविवार 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खिताबी मुकाबले के लिए उतर रही थी, तो एक डर बना हुआ था कि कहीं फिर दिल तो नहीं टूटेगा. मगर भारतीय टीम ने शायद उस अतीत को पूरी तरह भुलाकर एक नई शुरुआत के इरादे से इस मैदान पर कदम रखे और बस इतिहास ही रच दिया.

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 255 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया. ये किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर था. एक बार फिर इस स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन की सबसे बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया और 89 रन बनाए. वहीं ईशान किशन (54) ने भी वर्ल्ड कप में अपना तीसरी फिफ्टी जड़ी, जबकि टूर्नामेंट में खास योगदान देने में नाकाम रहे अभिषेक (52) का बल्ला पूरे रंग में नजर आया. उन्होंने भी 52 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन कूटे. न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. ये लगभग वही स्कोर था, जो टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाया था. तब इंग्लैंड ने 246 रन बनाकर टीम इंडिया को डरा दिया था. ऐसे में वही खतरा इस बार भी मंडरा रहा था लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज उसे दोहरा नहीं सके. इसकी वजह बने अक्षर पटेल (3/27) और जसप्रीत बुमराह (4/15). दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया. खास तौर पर अक्षर ने फिन ऐलन और ग्लेन फिलिप्स को सस्ते में निपटा दिया, जबकि बुमराह ने रचिन रवींद्र को जल्दी आउट कर दिया. सिर्फ 72 रन तक न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिर गए और इसने न्यूजीलैंड की वहीं हार तय कर दी. न्यूजीलैंड इसके बाद वापसी की हालत में नहीं दिखी. अंत में जसप्रीत बुमराह ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट और हासिल करते हुए न्यूजीलैंड को सिर्फ 159 रन पर ढेर करने में बड़ी भूमिका निभाई.

टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत ही खिताब के दावेदार के रूप में की थी. ग्रुप स्टेज के पहले ही मैच में टीम इंडिया ने USA को 29 रन से हराया था. फिर नामीबिया के खिलाफ 93 रन से बड़ी जीत हासिल कर लगभग अपनी जगह सुपर-8 में पक्की कर ली थी. सबसे खास जीत आई पाकिस्तान के खिलाफ, जो मुकाबला विवादों के बीच खेला गया था. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंद डाला. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नीदरलैंड को भी 17 रन से हराकर भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में क्लीन स्वीप किया. हालांकि सुपर-8 के पहले ही मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा. मगर इसके बाद जिम्बाब्वे को 72 रन और अंत में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 253 रन का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड इसके करीब पहुंची लेकिन 246 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री की.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!