Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 814 मास्टर काडर अध्यापकों को लैक्चरर के तौर पर तरक्की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 814 मास्टर काडर अध्यापकों को लैक्चरर के तौर पर तरक्की दी है। इन अध्यापकों को तरक्की पूरे समर्पण के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में डाले योगदान और सालों के तजुर्बे को ध्यान में रखते हुये दी गई है।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह तरक्कियाँ विभिन्न विषयों से सम्बन्धित अध्यापकों को दी गई हैं, जिनमें पंजाबी के 360, राजनीति शास्त्र के 271, अंग्रेज़ी के 135, कॉमर्स के 40, संस्कृत के दो, फ़ाईन आर्टस का एक, होम साईंस के तीन और समाज शास्त्र के दो लैक्चरर शामिल हैं।

तरक्की प्राप्त करने वाले सभी अध्यापकों को बधाई देते हुये स. हरजोत सिंह बैंस ने विश्वास प्रकट किया कि वह अपने पढ़ाने के तजुर्बे और जुनून से नौजवानों, जिन्होंने आगे चल कर देश का नेतृत्व करना है, को इसी तरह प्रेरित और शिक्षित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन अध्यापकों के कॅरियर में यह विस्तार उनको अपने लंबे तजुर्बे और दृढ़ वचनबद्धता से विद्यार्थियों के बौद्धिक और निजी विकास को यकीनी बनाने के लिए और बेहतर ढंग से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

स. बैंस ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग एक ऐसा शैक्षिक माहौल सृजन करने के लिए वचनबद्ध है जो विद्यार्थियों की सफलता और शिक्षकों के पेशेवर विकास दोनों के लिए अनुकूल हो। उन्होंने आगे कहा कि यह तरक्कियाँ मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सोच अनुसार एक मज़बूत शैक्षिक ढांचा बनाने के लिए विभाग के चल रहे यत्नों का हिस्सा हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!