Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर:पिछले हिस्से से टकराई, कार के परखच्चे उड़े, नशे में धुत था आरोपी युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कपूरथला चौक पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक कथित तौर पर शराब के नशे में थे और हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कार की हालत देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

टक्कर के बाद कार सड़क पर ही घूम गई

चश्मदीद करनैल सिंह और बघेल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अपनी सही दिशा में मुड़ रही थी, तभी पीछे से बेहद तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क पर ही घूम गई और ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जा टकराई।

हादसे के बाद गाड़ी मौके पर छोड़ भागे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार में तीन से चार युवक सवार थे, जो पूरी तरह नशे की हालत में थे। हादसे के तुरंत बाद वे अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

ट्रैक्टर से हुई टक्कर।

ट्रैक्टर से हुई टक्कर।

दो नंबर की गाड़ी होने का शक

हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने यह आशंका जताई है कि कार का नंबर या उसके दस्तावेज संदिग्ध हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से युवक गाड़ी छोड़कर भागे, उससे यह प्रतीत होता है कि वे पुलिस कार्रवाई या किसी कानूनी पचड़े से बचना चाहते थे।मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि युवकों के चलने के तरीके और व्यवहार से साफ झलक रहा था कि वे नशे में धुत थे। फिलहाल कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी है, जिससे यातायात में भी बाधा आ रही है।

घटना की जानकारी देता चश्मदीद।

घटना की जानकारी देता चश्मदीद।

प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

घटनास्थल पर मौजूद बघेल सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र दुर्घटनाओं के प्रति काफी संवेदनशील है। यहां अक्सर गाड़ियां बहुत तेज रफ्तार में निकलती हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इस सड़क पर गति सीमा को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जल्द से जल्द सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया जाए।वहीं, प्रत्यक्षदर्शी चरणजीत सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली अपनी सही साइड पर जा रही थी और पीछे से आ रही स्विफ्ट कार का चालक नशे में इतना धुत था कि वह ब्रेक तक नहीं लगा पाया। चरणजीत के अनुसार, जब उन्होंने और अन्य लोगों ने कार सवार युवक को बाहर निकालने की कोशिश की, तो मदद करने के बावजूद वह युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि कार सवार अमृतसर का रहने वाला है और वह अपने घर की ओर जा रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!