Friday , June 5 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : तरुण चुघ को भेजा जाएगा राज्यसभा, भाजपा ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट; 18 जून को वोटिंग, उसी दिन आएगा रिजल्ट

नई दिल्ली, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं. मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है. उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है. राजस्थान से बड़ी खबर आई है. वहां से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार टिकट नहीं मिला है. बीजेपी ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों के उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.

गुजरात से राजूभाई शुक्ला और मुकेशभाई राठवा को टिकट मिला है. उनके साथ मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को भी मौका मिला है. अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है.

ओडिशा के राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने देबाशीष सामंतराय को मैदान में उतारा है. पार्टी ने इस बार क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ पर आयोग सख्त:लुधियाना CP से मांगी रिपोर्ट, कहा- सीनियर अधिकारी करें जांच; मानसिक तनाव में थी

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना के भारत नगर चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!