Wednesday , September 30 2026
Breaking News

तरनतारन उप-चुनाव : विधायक लालपुरा को सजा दिलवाने वालीं हरबिंदर उसमां भी चुनाव मैदान में उतरी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के तरनतारन जिले में खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को चार साल की सजा दिलाने वाली हरबिंदर कौर उसमां भी तरनतारन का उप-चुनाव लड़ रही हैं। हरबिंदर कौर उम्मीदवार के तौर पर जनता के बीच चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

एक तरफ जहां बड़े दल- कांग्रेस, बीजेपी, आप और अकाली दल अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में हैं, वहीं हरबिंदर उसमां की एंट्री ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

हरबिंदर कौर उसमां अपने गांव और जिला तरनतारन के लिए सामाजिक न्याय, महिला सम्मान और पुलिस अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी है। उनका कहना है कि तरनतारन में नशा बहुत बड़ चुका है। गैंगस्टर आए दिन धमकियां देते हैं। बेरोजगार नौकरी को तरस रहा है और जिनके पास नौकरी हे, उन्हें कांट्रेक्ट पर रखा उनका शोषण किया जा रहा है।

तकरीबन 12 साल पुराने चर्चित मामले के फैसले से दो महीने पहले ही वह चुनाव में उतरने की घोषणा कर चुकी थी। उनका कहना है कि लोगों का समर्थन मिल रहा है। लोग आज तक जिन समाज के दबाव में दबे लोगों को दबा रहे हैं, वे उनकी आवाज बनन चाहती हैं।

उसमां गांव की रहने वालीं : हरबिंदर सिंह उसमां पंजाब के तरनतारन जिले के उसमां गांव के निवासी हैं। उनका नाम पहली बार चर्चित हुआ जब 2013 में उनके परिवार के साथ सामाजिक और पुलिसिया अत्याचार की बड़ी घटना सामने आई।

2013 से चर्चा में आईं : 2013 में एक शादी में गए हरबिंदर सिंह उसमां और उनके परिवार के साथ टैक्सी ड्राइवरों ने छेड़छाड़ और हाथापाई की। परिवार ने जब विरोध किया, तो पुलिस को बुलाया गया लेकिन पुलिसकर्मियों ने बजाय मदद करने के, उल्टा पीड़ित परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की, उन्हें सरेआम अपमानित किया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जिससे पूरे पंजाब में गुस्सा और विरोध की लहर दौड़ गई।

12 साल लड़ी कानूनी लड़ाई, अभी भी जारी : घटना के बाद हरबिंदर सिंह ने न सिर्फ कानूनी लड़ाई लड़ी बल्कि मीडिया और समाज के दबाव में पुलिस अधिकारी और आरोपी पक्षों पर कार्रवाई को मजबूर किया गया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया और उसमां परिवार को सुरक्षा दिलवाई। यह मामला 12 साल तक कोर्ट में चला।

AAP के विधायक के खिलाफ कोर्ट में लड़ीं : 2025 में तरनतारन अदालत ने इस घटना में शामिल मुख्य आरोपियों, जिनमें AAP के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और सात पुलिसकर्मी शामिल थे, उन्हें सजा सुनाई। हरबिंदर सिंह ने अपनी बहन के साथ मिलकर इस संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाया।

कई बार धमकियां मिली : इस लड़ाई में उन्हें कई बार धमकियों, सामाजिक दबाव और आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज वह समाज में पुलिसिया अत्याचार, महिला सम्मान, गरीबों के अधिकार और न्याय की लड़ाई के प्रतीक माने जाते हैं। हरबिंदर कौर उसमां का कहना है कि अब केस की सुनवाई हाईकोर्ट तक पहुंची है। वे इंसाफ के लिए लड़ती रहेंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!