Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Patiala में टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, विदेशी गैंगस्टर Goldy Dhillon के 2 गुर्गे अरेस्ट

पटियाला ,(PNL) :  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों में चलाये गये अभियान के तहत पटियाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 5 पिस्तौल (तीन .32 कैलिबर पिस्तौल, एक .30 कैलिबर पिस्तौल और एक देशी .315 पिस्तौल के साथ 15 जिंदा कारतूस बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर मोहाली और राजपुरा में टारगेट किलिंग करने का काम सौंपा गया था।

उनकी गिरफ्तारी से मोहाली और राजपुरा में टारगेट किलिंग से संबंधित दो पिछले मामलों का भी समाधान हुआ है। दोनों आरोपियों का आपराधिक गतिविधियों का इतिहास रहा है, उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। ये जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स पर शेयर करते हुए दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!