Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में वाल्मिकि समाज के प्रदर्शन के बीच एक पुलिस मुलाजिम की मौत, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शहर के भंडारी पुल पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में एंटी राइट पुलिस (ARP) के जवान रणबीर सिंह की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रणबीर सिंह किसी इमरजेंसी कॉल के चलते घर जा रहे थे। इसी दौरान भंडारी पुल पर प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाई गई रस्सी में उनका गला फंस गया, जिससे वह स्कूटी से नीचे गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि रस्सी गले में फंसने से उनका दम घुट गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

उधर, भंडारी पुल पर प्रदर्शनकारियों ने पूरी तरह जाम लगा रखा है। आरोप है कि वाल्मीकि समाज के प्रदर्शनकारी रॉड और डंडे लेकर पुल पर खड़े हैं तथा लोगों की आवाजाही रोक रहे हैं। इसके चलते इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के बाद मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!