Monday , August 17 2026
Breaking News

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मिलकर दी बधाई, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अरविंद केजरीवाल के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को जनहित की राजनीति की एक मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया और देश की राजनीति में एक नई सोच को आगे बढ़ाया।

मोहिंदर भगत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का संघर्ष और आम जनता के प्रति समर्पण पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!