Monday , August 17 2026
Breaking News

हिम्मत है तो मेरा सामना कर…LIVE कॉन्सर्ट में फैन की हरकत पर भड़क गए Karan Aujla

न्यूज डेस्क, (PNL) : मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपने P-Pop Culture World Tour को लेकर सुर्खियों में हैं। एडिलेड में हुए उनके हालिया कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन की हरकत पर करण औजला अचानक नाराज नजर आए।

दरअसल, स्टेज पर करण अपने गानों से हजारों फैंस का मनोरंजन कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स ने अपनी जैकेट स्टेज की तरफ फेंक दी। जैकेट करण के पास आकर गिरी, जिसके बाद उन्होंने अपना परफॉर्मेंस कुछ देर के लिए रोक दिया और फैन को लेकर नाराजगी जाहिर की।

करण ने भीड़ में उस शख्स को पहचानने की कोशिश की और उसे ऐसा दोबारा न करने की हिदायत दी। वीडियो में वह काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद उनका गुस्सा शांत हो गया। उन्होंने फैन से पूछा कि आखिर वह क्या चाहता है और जैकेट पर ऑटोग्राफ देने की पेशकश भी कर दी।

वीजा में देरी के कारण टला था शो

करण औजला का एडिलेड शो पहले 13 अगस्त को होना था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई वीजा में देरी के चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा। बाद में वीजा मंजूर होने के बाद करण ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और एडिलेड में शो किया।

अब कॉन्सर्ट के दौरान फैन द्वारा जैकेट फेंके जाने और करण के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

“हिम्मत है तो मेरा सामना कर”

करण औजला पर फैन ने जब जैकेट फेंका तो वो परफॉर्म कर रहे थे. उनके चेहरे के पास से जैकेट निकला. उन्होंने गाना गाते हुए ही पहले जैकेट उठाया और फिर गाना पूरा करने के बाद गुस्से में कहा, “अगर तुझमें हिम्मत है तो आ, मेरा सामना कर. देखते हैं कि तू सच में अपने पिता की औलाद है?” जब जैकेट फेंकने वाले की पहचान हुई तो औजला ने कहा, “तुझे प्यार हो गया है, है ना?? तू पागल है?” इस दौरान औजला ने फैन को सलाह दी कि ऐसा वो दोबारा न करे और पूछा कि वो आखिर चाहता क्या है?

करण औजला आगे कहते हैं, “ऐसा मत कर, डार्लिंग. तुझे प्यार हो गया है, है ना? मैं यहां तेरा मजाक उड़ाने के लिए नहीं आया हूं. मेरा वक्त मत बर्बाद कर. क्या तू प्यार में पड़ गया है? हां, तू प्यार में है. तू क्या चाहता है? मुझे दे (जैकेट). मैं साइन करता हूं.”

एडिलेड के बाद कहां परफॉर्म करेंगे औजला?

करण औजला ने रविवार की रात एडिलेड में परफॉर्म किया और फैंस का दिल जीत लिया. अब उनका कॉन्सर्ट मेलबर्न में होगा. खास बात ये है कि मेलबर्न में वो दो बार परफॉर्म करेंगे. उनका कॉन्सर्ट 18 और 19 अगस्त को होगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!