Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में जबरन वसूली गैंग के 4 लोग गिरफ्तार:3 आधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद, विदेशी हैंडलर्स से जुड़े; बड़ी वारदात की फिराक में थे

जालंधर , (PNL) :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जबरन वसूली और फायरिंग की वारदातों में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी विदेश में बैठे आपराधिक हैंडलर्स के संपर्क में थे और उनके इशारे पर वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 आधुनिक पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर गैंग के चार सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे। ये हैंडलर्स इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए उन्हें टारगेट, निर्देश और फंडिंग उपलब्ध कराते थे।

जालंधर और SBS नगर में फायरिंग की योजना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी जालंधर व शहीद भगत सिंह नगर में फायरिंग की कई घटनाओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल थे। इनका मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और प्रभावशाली लोगों को डराकर उनसे फिरौती वसूलना था।

गैंग ने हाल के दिनों में दहशत फैलाने के लिए कई स्थानों की रेकी भी की थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर बड़ी वारदातों को टाल दिया। आरोपियों से बरामद तीन आधुनिक पिस्तौल अत्याधुनिक और घातक हैं, जिन्हें विशेष रूप से अपराध के लिए उपलब्ध कराया गया था।

भार्गो कैंप थाने में FIR दर्ज

इस मामले को लेकर जालंधर कमिश्नरेट के थाना भार्गो कैंप में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को हथियार कहां से उपलब्ध कराए गए और स्थानीय स्तर पर उन्हें किसने सहयोग दिया। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के पिछले और संभावित कनेक्शनों की जांच के लिए तकनीकी टीमों की भी मदद ले रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!