Wednesday , August 19 2026
Breaking News

T20 World Cup 2026 में दांव पर इतने करोड़ का इनाम, ICC ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क, (PNL) :  महिला क्रिकेट के लिए दुनिया भर में बढ़ती दिलचस्पी और इसके बढ़ते कद को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी में भारी बढ़ोतरी की गई है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है, जो अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 वर्ल्ड कप होगा, जिसमें पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इस दौरान इंग्लैंड के सात मैदानों पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर मिलेगा कितने करोड़ का इनाम?

आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप के लिए प्राइज पूल में भारी इजाफा किया है. इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को 2.34 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपए से ज्यादा) और उपविजेता को 1.17 मिलियन डॉलर (करीब 11 करोड़ रुपए) की राशि मिलेगी. इसके अलावा हर टीम के लिए 247,500 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए) की पार्टिसिपेशन राशि भी पक्की की गई है. जो टीमें सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होंगी, उन्हें भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा. सेमीफाइनल हारने वाली टीम को लगभग 6.56 करोड़ रुपए मिलेंगे.

आईसीसी ने केवल नॉकआउट मैचों के लिए ही नहीं, बल्कि लीग स्टेज के मैचों के लिए भी इनामी राशि तय की ह. ग्रुप स्टेज के दौरान हर जीत पर टीम को लगभग 29 लाख रुपए का बोनस मिलेगा. वहीं, पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जो टूर्नामेंट जीतने की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक है.

पहली बार खेलेंगी 12 टीमें

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट का दायरा बढ़ाया गया है. इस बार 10 की जगह 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है. लीग स्टेज के दौरान हर टीम अपने ग्रुप की बाकी 5 टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. इस दौरान टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

  • ग्रुप 1: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स.

  • ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!