Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Punjab के लाखों Driving License धारकों के लिए बुरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में करीब 5 लाख लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि परिवहन विभाग ने पिछले 4 महीनों से ये दस्तावेज जारी नहीं किए हैं। ऐसे में लोगों को चालान कटने का बेहद डर रहता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवहन विभाग को 15 जून 2024 तक जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करने को कहा था, लेकिन स्थिति बिल्कुल विपरीत है।

उल्लेखनीय है कि इस कार्य को संभाल रही मेसर्स स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड ने लागत संबंधी मुद्दों के कारण नवंबर 2023 में काम बंद कर दिया था। नए विक्रेताओं, जिन्हें सितंबर 2025 तक यह कार्य पूरा करने का टेंडर दिया गया था, ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग कई कंपनियों से बातचीत कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आर.सी.और डी.एल की प्रिंटिंग जल्द शुरू हो जाएगी।

हर दिन राज्य से 10,000 से अधिक लोग इस प्रतीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे यह आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। अब तक 5 लाख से अधिक RC और ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंट नहीं किए गए। परिवहन विभाग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि  डी.जी. लॉकर या परिवहन ऐप से डाउनलोड किए RC और DL को सही मान कर चले पर इसके बावजूद भी लोग घर से निकलने से डर रहे हैं कि कहीं ड्राइविंग लाइसेंस और आर.सी. के बिना उनका चालान ना हो जाए। हालांकि अधिकारी ने कहा कि आर.सी. और डी.एल. के स्मार्ट कार्ड लोगों का अधिकार है और यह जल्दी से जल्दी जारी होने चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!