Wednesday , October 21 2026
Breaking News

6 साल बाद पंजाब आ रहे Sri Sri Ravi Shankar, जानें कब आ रही वो शाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : छह साल की प्रतीक्षा के बाद, वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर 19 से 21 फरवरी तक पंजाब के दौरे पर हैं। गुरुदेव के  इस  दौरे को लेकर प्रदेश भर के लाखों लोग काफी उत्साहित हैं। 19 फरवरी को गुरुदेव लुधियाना के हर्शीला रिसोर्ट में ‘पर्ल्स ऑफ विजडम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह एक विशेष संध्या होगी, जहाँ गुरुदेव गहन ज्ञान पर व्याख्यान देंगे और लोगों को निर्देशित ध्यान करवाएंगे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। आर्ट ऑफ लिविंग, लुधियाना के उद्योगपति और एपेक्स बॉडी सदस्य राजन मित्तल ने कहा, “लुधियाना गुरुदेव के साथ ज्ञान और गहरी आंतरिक शांति की इस शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उनकी उपस्थिति हमेशा अपार प्रेरणा और खुशी का स्रोत होती है।”

20 फरवरी की सुबह बठिंडा में गुरुदेव ‘टेंपल ऑफ नॉलेज (TOK)’ का उद्घाटन करेंगे जो देश भर से आने वाले साधकों के लिए आध्यात्मिक और समग्र उपचार का एक महत्वपूर्ण स्थल होगा। बठिंडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 5 बजे से 8 बजे तक भव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 20 हजार से भी अधिक लोगों के सम्मिलित होने की सम्भावना है। आर्ट ऑफ लिविंग, पंजाब के एपेक्स बॉडी सदस्य डॉ. अमित तनेजा ने कहा, “बठिंडा में बना यह टेंपल ऑफ नॉलेज, क्षेत्र के सबसे बड़े आध्यात्मिक केंद्रों में से एक होगा, जो लोगों को मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान प्रदान करेगा। यह केंद्र जाति, पंथ और संस्कृति से परे सभी के लिए एक नई रोशनी लेकर आएगा।”

इसी दिन शाम को बठिंडा में गुरुदेव के सान्निध्य में भव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। उपस्थित लोग मंत्रोच्चार, ध्यान और भक्ति संगीत के माध्यम से सकारात्मक और ऊर्जावान वातावरण का अनुभव करेंगे। साथ ही, गुरुदेव के सरल और जीवन को बदलने वाले ज्ञान वचनों का लाभ भी उठा सकेंगे।   गुरुदेव का यह दौरा पंजाब में  आर्ट ऑफ लिविंग की सेवा और समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। आर्ट ऑफ लविंग का नशामुक्ति कार्यक्रम, जिमें सुदर्शन क्रिया, योग, ध्यान और सामुदायिक समर्थन शामिल हैं, अब तक 80 गाँवों में 35,000 से अधिक लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने में सहायक रहे हैं। गुरुदेव के मार्गदर्शन में शुरू हुआ ड्रग-फ्री इंडिया अभियान देशभर के हजारों युवाओं को प्रेरित कर चुका है, जिससे वे नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ले रहे हैं। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की यह यात्रा पंजाब के लिए आशा, सकारात्मक बदलाव और प्रेरणा लेकर आएगी, जिससे समाज को तनावमुक्त, स्वस्थ और अधिक सामंजस्यपूर्ण बनने के लिए एक दिशा मिलेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!