Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
लंदन में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की जगुआर कार तोड़ी, चोर महंगे बैग-ब्रीफकेस ले गए, सिर पर हाथ रखकर क्या बोली, पढ़ें - punjabnewslive
Saturday , June 20 2026

लंदन में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की जगुआर कार तोड़ी, चोर महंगे बैग-ब्रीफकेस ले गए, सिर पर हाथ रखकर क्या बोली, पढ़ें

लंदन, (PNL) : लंदन में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की जगुआर कार में तोड़फोड़ की गई। कार का पिछला शीशा तोड़कर चोर महंगे बैग और अटैची चोरी कर ले गए। सिंगर इन दिनों लंदन में किसी काम से पहुंची हैं। शुक्रवार सुबह ये वारदात सामने आई। सिंगर ने खुद इस सारे मामले की जानकारी साझा की है।

सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाड़ी के पास खड़े होकर कहा कि मैं इस वक्त लंदन में हूं और ये मेरी कार की स्थिति है। लंदन में शरारती तत्वों ने मेरे बैग चोरी कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत के पैसों से खरीदें गए दो लुई वुइटन के बेशकीमती बैग, एक अटैची और एक लुई वुइटन का हैंडबैग चोरी हो चुका है। दोनों बैग मेरे फेवरेट थे। मेरी गाड़ी के साथ उन्होंने क्या किया ये। सिर पर हाथ रखकर कहा- एवरीथिंग इस गॉन (सब कुछ चला गया)।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!