Tuesday , September 29 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में, राहत कार्यों का लिया जायज़ा

सुल्तानपुर लोधी, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों, जैसे बाऊपुर और आसपास के अन्य गांवों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ट्रैक्टर के माध्यम से जाकर राज्यसभा सांसद संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ मिलकर पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ के दौरान किए जा रहे राहत प्रयासों का जायज़ा लिया।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सौंपी गई ड्यूटी के तहत वे लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए यहां पहुंचे हैं।

श्री भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कैंपों, जैसे लख वड़ियां और मांड कूका के गुरुद्वारा साहिब में लोगों के लिए आवास, दवाइयों और राशन की व्यवस्थाएं और मजबूत की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा।
श्री भगत ने ढिलवां क्षेत्र के प्रभावित गांवों, कमेवाल और बागूवाल में लोगों को दी जा रही सहायता का भी जायज़ा लिया।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रशासन द्वारा लगातार मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। महिलाओं को सैनिटरी पैड और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं वितरित की जा रही हैं।

श्री भगत ने लख वड़ियां में बने राहत कैंप में लोगों के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री अमित कुमार पंचाल ने कैबिनेट मंत्री को ज़िला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर ज़िला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत सिंह लुबाना, एसएसपी गौरव तूरा, हलका इंचार्ज एडवोकेट करमबीर सिंह चंदी, संगठन इंचार्ज परमिंदर सिंह ढोट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी बोर्ड के सदस्य कंवर इकबाल सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!