Saturday , August 1 2026
Breaking News

पंजाब में गठजोड़ की चर्चा के बीच सुखबीर बादल ने BJP को दिया एक और बड़ा झटका, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में गठबंधन की चर्चाओं के बीच अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने BJP को दूसरा बड़ा झटका दिया है। सुखबीर बादल ने सरकार बनने पर पूर्व मंत्री गुलजार रणिके को डिप्टी CM बनाने का ऐलान कर दिया। सुखबीर तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में नंबर टू आने और जिला परिषद-ब्लॉक समिति चुनाव में अच्छी परफॉर्मेंस से खासे उत्साहित हैं।

पॉलिटिकल सोर्सेज के मुताबिक अकाली दल से गठबंधन के बाद सरकार बनने की सूरत में भाजपा यहां अपने 2 डिप्टी CM बनाने का बिहार फॉर्मूला लागू कर सकती थी। बिहार में CM जदयू के नीतीश कुमार हैं जबकि डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा BJP से हैं।

अकाली दल पहले सुखबीर बादल को बतौर CM चेहरा प्रोजेक्ट कर चुका है। सुखबीर गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं। इसके अलावा 40 रैलियों के पंजाब बचाओ कैंपेन के सेंटर में भी सुखबीर बादल ही हैं। इससे पहले सुखबीर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मशहूर उद्योगपति अरविंद खन्ना को अकाली दल में शामिल कर चुके हैं।

हालांकि सुखबीर की ये रणनीति सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) पर दबाव बनाने की भी रणनीति मानी जा रही है। AAP ने 2022 में ऐलान किया था कि सरकार बनने पर एक दलित और एक हिंदू नेता यानी 2 डिप्टी CM बनाएंगे। सरकार को करीब 4 साल हो चुके हैं लेकिन ये वादा पूरा नहीं हुआ। इसी वजह से सुखबीर ने ये ऐलान कर AAP को भी फंसाया कि अगर वे भी ऐसा चुनावी वादा करेंगे तो उन्हें पहले पिछली बार के वादे का जवाब देना होगा।

पंजाब में करीब 32% दलित वोट बैंक है। ये किसी भी पार्टी की जीत के लिए निर्णायक है। जिस अटारी सीट पर सुखबीर बादल ने ये ऐलान किया, वहां गुलजार सिंह रणिके मजहबी सिख समुदाय के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। कांग्रेस इस फार्मूल से चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर रविदासी सिखों के वोट हासिल करने में सफल रही है। अब अकाली दल रणिके के जरिए मजहबी सिख वोट बैंक को अपनी तरफ खींचना चाहता है।

10 साल से सत्ता से बाहर पार्टी का मैजिक जगाने के लिए सुखबीर बादल अब PM नरेंद्र मोदी की स्टाइल में प्रचार करने लगे हैं। अटारी रैली में उन्होंने PM मोदी की बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल में 3 बार पूछा- अकाली दल को लाएंगे या नहीं? AAP को भगाएंगे या नहीं?

सुखबीर बादल ने स्टेज पर इमोशनल कार्ड भी खेला। सुखबीर बादल ने भावुक होते हुए कहा कि गुलजार सिंह रणिके उनके बहुत सीनियर हैं। पिता पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के साथ लंबा समय काम किया है। पार्टी के साथ हमेशा खड़े रहे। इसके बाद स्टेज पर उनके पैर छुए। सुखबीर की ये कवायद पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को खुश करने की भी लग रही है, क्योंकि उन पर सीनियर नेताओं की अनदेखी का आरोप लगता रहा है। जिसे सुखबीर दूर कर रहे हैं कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!