Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अपने बच्चों का रखें ध्यान! अमृतसर में 12वीं कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

अमृतसर, (PNL) : ये खबर उन माता-पिता के लिए जरुरी है, जो अपनी व्यस्त जिंदगी में बच्चों को समय नहीं दे पाते। अमृतसर में 12वीं के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय निखिल के तौर हुई है। घटना कटरा खजाना गेट इलाके की है। घटना उस समय हुई जब निखिल घर पर अपनी मां और भाई के साथ था। उसके पिता दिल्ली गए हुए थे। निखिल ने अपने भाई को खाना लेने के लिए बाहर भेजा।

जब भाई वापस लौटा तो निखिल को फांसी पर लटका पाया, जिसको अस्पताल ले गए। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। निखिल की मां नेहा के मुताबिक वो एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। उसी स्कूल की एक छात्रा से उसकी दोस्ती थी। कुछ दिन पहले छात्रा और उसकी सहेलियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

परिवार का कहना है कि निखिल के मोबाइल में कुछ चैट और फोन कॉल्स मिले हैं, जिनके बाद उसने यह कदम उठाया। डी डिवीजन थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!