Saturday , August 1 2026
Breaking News

लुधियाना में 9वीं के छात्र को सीनियर्स ने बंधक बनाकर पीटा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाली, गेम के बुहाने बुलाया था, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। लुधियाना में 10वीं कक्षा के तीन छात्रों ने 9वीं के एक छात्र को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। साथ ही उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी छाती में दर्द है। छात्र गुरु अर्जुन देव नगर का रहने वाला है। वारदात को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

छात्र के चाचा राजिंदर सिंह ने कहा कि वह गुरु अर्जुन देव नगर गली नंबर 10 के रहने वाले हैं। उनका भतीजा 9वीं क्लास में पढ़ाई करता है। उनके भतीजे को उसी के स्कूल में 10वी क्लास में पड़ने वाले छात्रों ने कोई गेम देने के बहाने ताजपुर रोड मोहल्ला विश्वकर्मा नगर गली नंबर एक में बुलाया।

उसका भतीजा छात्रों के बहकावे में आकर वहां गया तो उसको 3 छात्रों ने बंधक बना लिया और उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। मारपीट की वीडियो भी बनाई। रजिंदर ने बताया कि उनके भतीजे पर तीनों छात्रों ने फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर 10वीं कक्षा को गालियां देने के आरोप लगाए हैं, लेकिन उसके भतीजे ने ऐसा कुछ नहीं किया था।

पीड़ित छात्र ने कहा कि 10वीं कक्षा के तीनों छात्रों ने उसे थप्पड़ व जूतों से पीटा है। मारपीट करने वाले युवक उसे कह रहे थे कि उसने फेक आई.डी बनाकर इंस्टाग्राम पर गालियां दी है जबकि उसे इस बारे कुछ नहीं पता। पीड़ित परिवार मुताबिक उन्होंने इस मामले संबंधी पुलिस को शिकायत दी है। आज वह स्कूल प्रशासन से भी संपर्क करके मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!