Tuesday , February 3 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : पंजाब के इस जिले के SSP को CM भगवंत मान ने किया सस्पेंड, ये की थी लापरवाही, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने तरनतारन उप-चुनाव जीतने के बाद बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने अमृतसर देहात के एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। सीएम ने यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही गैंगस्टर गतिविधियों और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में असफलता के चलते की है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण मामलों में समय पर कार्रवाई न होने और गिरोहबंद अपराधों को रोकने में ढिलाई की रिपोर्ट सामने आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया। आईपीएस मनिंदर सिंह 2019 बैच के अधिकारी हैं। एसएसपी अमृतसर देहाती का पदभार संभालने से पहले वे अमृतसर शहर पुलिस कमिश्नरेट में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के रूप में तैनात थे। इसके पूर्व उन्होंने तरनतारन जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर भी कार्य किया। इसके बाद उन्हें पंजाब के राज्यपाल के सहायक (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

7 महीने बाद जेल से बाहर आए बिक्रम सिंह मजीठिया, आते ही दिया मूंछों को ताव

पटियाला, (PNL) : पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!