Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : श्रीनगर में दिल्ली जैसा धमाका! थाने के अंदर विस्फोट, पुलिस इंस्पेक्टर समेत 10 की मौत, पढ़ें

श्रीनगर, (PNL) : फरीदाबाद से सफेदपोश आतंकी नेटवर्क से जब्त अमोनियम नाइट्रेट में शुक्रवार देर रात को श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि धमाके से थाने का एक हिस्सा ढह गया और वहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। धमाकों में पुलिस इंस्पेक्टर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

धमाके के समय थाने की इमारत में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी व तहसीलदार समेत करीब 50 लोगों के उपस्थित होने का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 24 पुलिसकर्मी हैं। पांच घायलों को सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष को श्रीनगर के अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आतंकी हमले से इनकार किया है।

बताया जा रहा है कि यह धमाका दिल्ली विस्फोट में लिप्त जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद के पकड़े गए सफेदपोश आतंकियों के गिरोह से फरीदाबाद में बरामद अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट के कारण हुआ है। एफएसएल की टीम और अधिकारी आतंकी नेटवर्क से बरामद विस्फोटकों की जांच कर रहे थे और उसी दौरान यह धमाका हुआ।

फरीदाबाद में पकड़े गए कश्मीरी आतंकी डॉ. मुजम्मिल के ठिकाने से जब्त किए गए 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट का कुछ हिस्सा एफएसएल लैब में था और शेष को नौगाम थाने के माल गोदाम में रखा गया था। अधिकारियों के अनुसार 24 पुलिसकर्मियों और तीन अन्य को अलग-अलग अस्पताल में रखा गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!