Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा पानी से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी के आदेश : हरदीप सिंह मुंडियां

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि राज्य सरकार ने दरियाओं में पानी का स्तर बढ़ने से प्रभावित फसलों और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों बाऊपुर जदीद और सांगरां में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवज़ा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए गए हैं कि पानी घटते ही जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी पूरी कर रिपोर्ट पेश करें ताकि प्रभावित लोगों को उनका बनता मुआवज़ा समय पर दिया जा सके।

राजस्व मंत्री ने बताया कि पानी से प्रभावित प्रमुख ज़िलों कपूरथला, तरन तारन, फिरोज़पुर और फाजिल्का में राहत कार्यों की निगरानी मंत्री समूह द्वारा की जा रही है। कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभिन्न ज़िलों का दौरा कर जहां प्रभावित लोगों से मुलाकात की जा रही है, वहीं राहत कार्यों पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कपूरथला ज़िले में राहत कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को राशन, पीने का पानी, दवाइयाँ और पशुधन की देखभाल जैसी ज़रूरी सुविधाएँ युद्धस्तर पर मुहैया कराई जा सकें।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाढ़ रोकू प्रबंधों के तहत राज्यभर में धुसी बांधों और एडवांस बांधों को और मज़बूत करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धुसी बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कैबिनेट मंत्री ने नाव के माध्यम से प्रभावित लोगों तक पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनकी मांग के अनुसार प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की और टीमें तैनात करने के आदेश दिए ताकि राहत कार्यों में कोई रुकावट न आए। उन्होंने प्रभावित लोगों को सूखा राशन, दवाइयाँ और पीने का पानी भी उपलब्ध करवाया।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोगों को त्वचा रोगों और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।

पशुधन की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के आदेश देते हुए स. मुंडियां ने कहा कि वेटरनरी डॉक्टर प्रभावित गांवों और डेरों में जाकर पशुओं की जांच करें।

प्रभावित लोगों के हौसले को सलाम करते हुए स. मुंडियां ने उन्हें आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।

इससे पहले उन्होंने रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर डैमों से छोड़े जा रहे पानी और दरियाओं में बहाव के बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा, एसएसपी गौरव तूरा तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!