Wednesday , September 30 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर जिले के सरकारी स्कूलों में 2.02 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए समर्पित, पढ़ें

चंडीगढ़/जालंधर,(PNL) : प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत आज जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 2.02 करोड़ रुपए के विकास कार्य समर्पित किए गए, जिनमें प्राथमिक और अपर प्राथमिक स्कूलों में क्रमवार 63.36 लाख और 1.39 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

इसी मुहिम के तहत पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंद्र भगत द्वारा सरकारी प्राथमिक स्कूल बस्ती शेख (लड़कियों) में 2.65 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया, जिनमें एक आधुनिक क्लासरूम और फ़्लोरिंग शामिल है।

इस मौके पर स्कूल में कराए गए समारोह के दौरान संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को हर दिशा से विकसित करने और विद्यार्थियों को मानक और समय की आवश्यकता के अनुसार आधुनिक शिक्षा मुहैया कराने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पहलों के कारण आज जहां सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, वहीं सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों के बराबर सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना, अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजना, बस सेवा शुरू करना, कैंपस मैनेजर एवं सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति, डिजिटल तरीके से शिक्षा प्रदान करने जैसी कई पहलें की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने और पंजाब के बच्चों का भविष्य सुरक्षित एवं रौशन बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति का आगाज किया गया है और आने वाले दिनों में भी इस मुहिम के तहत सरकारी स्कूलों में विकास कार्य समर्पित किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं और यहां दी जा रही सुविधाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र करतारपुर से विधायक बलकार सिंह द्वारा सरकारी प्राथमिक स्कूल दित्तू नंगल, बीसरामपुर, नाहरपुर और पतड़ कलां एवं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतड़ कलां तथा सरकारी मिडिल स्कूल फाज़िलपुर में 45.77 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों में भी विकास कार्य समर्पित किए गए, जिनमें क्लासरूम, प्रयोगशाला, चारदीवारी, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय कक्ष और आवश्यक मरम्मत के काम शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!