Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर Harman Sidhu की सड़क हादसे में मौत, घर लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार, मिस पूजा संग हिट हुई थी जोड़ी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रात के वक्त हरमन सिद्धू मानसा से अपने गांव ख्याला जा रहे थे।

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मानसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिवार को सूचित किया। हरमन सिद्धू का आज गांव ख्याला में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हरमन सिद्धू की मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कुछ महीनों में एक के बाद एक कई पंजाबी कलाकारों की मौत हो गई है। इनमें राजवीर जवंदा, जसविंदर भल्ला भी शामिल हैं।

सिंगर हरमन सिद्धू एक दशक पहले तक डुएट गीतों के दौर में अपने करियर के चरम पर रहे हैं। इनकी कैसेट पेपर ते प्यार को लोगों ने भरपूर प्यार दिया और रातों-रात अखाड़ों का सरताज बना दिया। मिस पूजा के साथ इनकी हिट जोड़ी रही। मिस पूजा के साथ इन्होंने कई म्यूजिक एलबम में काम किया।

हरमन सिद्धू के हिट सॉन्ग

  • मुल्तान वर्सेज रशिया

  • पेपरां दे विच्चों दोवें फेल नखरो नी मैंनू लगदा होवांगे

  • उंगलां दे उत्ते जेहड़े रैहण नच्चदे

  • तेरे नैणा मूरे बिल्लो राणिए, ठेकेयां दे फेल ने ब्रांड नीं

  • जिदेयां मुकदरां च होणा तेरा प्यार, बड़ा भागां वाला होउ

  • तैनूं नचणा सिखा दइए आ मेलणे

  • पर्चे पैंदे आं तां पैण देओ, असीं ठोकांगे कोई चक्कर नीं

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!