Tuesday , July 21 2026
Breaking News

पंजाबी गायिका अमर नूरी को धमकी देने के मामले में आई बड़ी अपडेट, पुलिस ने किया ये खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर एवं अदाकारा अमर नूरी को मिली धमकी भरी कॉल का मामला जांच के दौरान साइबर ठगी की कोशिश से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में तीन लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन गहन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कपूरथला निवासी संदीप कौर ने इंस्टाग्राम पर एक पेज पर क्लिक किया था। इस पेज पर नौकरी और पैसे का लालच देकर बातचीत शुरू की गई। इसी दौरान एक साइबर ठग ने संदीप कौर से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) हासिल कर लिया और उनके मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप अकाउंट एक्टिव कर लिया।

गायिका से पैसे ठगने का था प्लान

डीएसपी के अनुसार, इसी वॉट्सऐप नंबर का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने पंजाबी गायिका अमर नूरी को धमकी भरी कॉल की। जांच से स्पष्ट हुआ कि यह पूरा मामला साइबर धोखाधड़ी से संबंधित है और अमर नूरी से पैसे ठगने का प्रयास किया गया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संदीप कौर की इस पूरे मामले में कोई आपराधिक भूमिका नहीं थी। वह खुद भी साइबर ठगों के जाल में फंस गई थीं। इसी कारण पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को रिहा कर दिया गया।

साइबर ठगों की तलाश में पुलिस

डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि पुलिस अब उन असली साइबर ठगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने ओटीपी का दुरुपयोग कर अवैध रूप से वॉट्सऐप चलाया और धमकी दी। मामले की तकनीकी जांच जारी है और पुलिस ने जल्द ही दोषियों तक पहुंचने का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!