Monday , September 21 2026
Breaking News

जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमला:तेजधार हथियार और पिस्तौल के बट से किया घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर, (PNL) : जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते एक पिता और पुत्र पर हमला किया गया। बदमाशों ने तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और थाना आठ की पुलिस को सूचना दी गई है।

घायल सोनू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिल्वर प्लाजा मार्केट में खाना खाने आए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके बेटे निखिल का नाम लेकर उसे अकेले में बात करने के लिए बुलाया। जैसे ही निखिल उनसे बात करने गया, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से हमला कर दिया।

तेजधार हथियार से किए वार

बेटे को बचाने के लिए सोनू आगे बढ़े, तो बदमाशों ने उनके हाथ पर भी तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार ने हमले का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

सोनू ने इस संबंध में थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी है। थाना आठ के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

एएसआई गुरमेल सिंह ने आगे बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!