Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में पत्रकार और उसके NRI भाई से बदसलूकी, मीडिया की तीन एसोसिएशनों ने लगाया धरना, थाना पांच के SHO यादविंदर सिंह थाने से हटाए गए, लाइन हाजिर

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मॉडल हाउस में वरिष्ठ पत्रकार वारिस मलिक और उनके NRI भाई से थाना पांच के एसएचओ ने बदसलूकी की। जहां SHO ने पत्रकार का कॉलर पकड़ा, वहीं उनके भाई को बिना किसी जुर्म के थाने ले गए। वहां उसके साथ मारपीट भी की।

इसके विरोध में पत्रकारों ने थाना पांच में धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद मौके पर आए एडीसीपी सिटी टू हरिंदर सिंह गिल ने एसएचओ यादविंदर सिंह को तुरंत प्रभाव से थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया। पत्रकारों के धरने में इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही, प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रधान सुरिंदर पाल और पंजाब प्रैस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी पहुंचे थे।

वारिस मलिक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ कार में जा रहे थे। मॉडल हाउस में उनकी और एसएचओ की प्राइवेट गाड़ी की टक्कर होने से बच गई। उसके बाद एसएचओ ने उन्हें गालियां निकाली, लेकिन वह सुनकर चले गए। कुछ ही दूरी पर एसएचओ ने उनकी कार को घेर लिया और उनका कॉलर पकड़कर धमकाया।

साथ ही भाई को पकड़कर थाने ले गए। वहां पर भाई के साथ मारपीट की। इस घटना के विरोध में तीनों मीडिया एसोसिएशनों के 100 से ज्यादा पत्रकारों ने धरना लगा दिया। बाद में एडीसीपी ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ बात करके एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!