Wednesday , September 30 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा खटकड़ कलां में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धा के फूल अर्पित

खटकड़ कलां, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए कहा कि आने वाले महीनों में महान शहीद के पुश्तैनी गाँव में शहीद भगत सिंह विरासत कॉम्प्लेक्स राज्य को समर्पित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आज़म के जन्म दिवस पर संग्रहालय में स्थापित किया गया 100 फीट ऊँचा तिरंगा झंडा भी लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह 30 x 20 फीट आकार का राष्ट्रीय ध्वज शहीद भगत सिंह विरासत कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है, जो सभी के लिए पूजनीय इस स्थल का मान-सम्मान और बढ़ाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है, जो बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 51.70 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा यह कॉम्प्लेक्स शहीद-ए-आज़म को एक विनम्र श्रद्धांजलि है।

शहीद भगत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान शहीद ने भारत को विदेशी साम्राज्यवाद की गुलामी की बेड़ियों से आज़ाद करवाने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट देश की निस्वार्थ सेवा के लिए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करेगा और कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य हमारी मिट्टी के महान सपूत की बेमिसाल विरासत को संजोना और और अधिक प्रफुल्लित करना है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह कॉम्प्लेक्स केवल एक स्मारक नहीं होगा, बल्कि एक अनोखा अनुभव होगा क्योंकि यह सैलानियों को मातृभूमि के लिए शहीद भगत सिंह की महान कुर्बानी, उनकी गहन दूरदर्शिता और बहादुराना भावना के बारे में निकट से जानने का अवसर देगा।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि इस स्मारक में एक ग्रैंड थीमैटिक गेट, शहीद भगत सिंह संग्रहालय को उनके पुश्तैनी घर से जोड़ती 350 मीटर लंबी विरासत गली होगी, जो शहीद-ए-आज़म के जीवन और भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मूर्तिकला, 2डी/3डी दीवार कला और पुतलों के माध्यम से बयां करते हुए उपनिवेशवादी युग के भारत के सार को दर्शाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें 700 सीटों वाला पूरी तरह एयर-कंडीशंड ऑडिटोरियम भी होगा और साथ ही शहीद भगत सिंह के लायलपुर (अब पाकिस्तान में) स्थित पुश्तैनी घर का एक मॉडल भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही विरासत गली में उनके पुश्तैनी गाँव की झलक भी बखूबी ढंग से पेश की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा खटकड़ कलां में महान शहीद के पुश्तैनी घर को सुरक्षित ढंग से बहाल किया जा रहा है। इसके साथ ही सैलानियों को अतीत में ले जाकर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के क्रांतिकारी जोश का साक्षी बनाने के लिए उनके अदालती मुकदमे की डिजिटल झलक भी तैयार की जा रही है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि मौजूदा लाइब्रेरी का भी आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण किया जा रहा है ताकि इसके अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में अन्य सुविधाओं में एक टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, कॉटेज, बागबानी लैंडस्केपिंग, एक संगीतमय फव्वारा और पर्याप्त पार्किंग स्थल होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राज्य सरकार का फ़र्ज़ है कि वह मातृभूमि के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले महान शहीदों की विरासत को कायम रखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि एक सोच थे और हमें देश की प्रगति के लिए उनके नक्शेकदमों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हर प्रयास शहीद भगत सिंह के सपनों के अनुसार एक प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब बनाने की ओर केंद्रित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने खटकड़ कलां की इस पवित्र धरा पर पद की शपथ ली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 मार्च, 2022 को शहीद भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर हुसैनीवाला से भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन शुरू की गई थी, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जंग की शुरुआत थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एसएएस नगर (मोहाली) के प्रवेश द्वार पर शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की 30 फीट ऊँची प्रतिमा उनके सम्मान में स्थापित की गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कठोर प्रयासों से, मोहाली हवाई अड्डे का नाम औपचारिक रूप से शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी सरकारी दफ़्तरों में शहीद भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की तस्वीरें लगाने का भी निर्णय किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के लोग इन महान शख्सियतों से प्रेरणा लेकर राज्य की सेवा करें। इस दौरान उन्होंने लोगों को रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए इन क्रांतिकारी नेताओं के नक्शेकदमों पर चलने का आह्वान किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और महान शहीद के पिता सरदार किशन सिंह की यादगार पर श्रद्धा के फूल भेंट किए। इस मौके उन्होंने महान शहीद की तस्वीर की रंगोली बनाने वाली मजारा ढिंगरिया की 11वीं कक्षा की छात्रा दीक्षा राजू को शाबाशी भी दी। इस मौके लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग और अन्य मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!