Monday , March 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : रात से ही विजिलेंस की हिरासत में है बटाला के SDM विक्रमजीत सिंह, क्या होगा बड़ा एक्शन, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के बटाला से आ रही है। बटाला के SDM विक्रमजीत सिंह के घर पर विजिलेंस की टीम ने देर रात रेड की। टीम ने रात साढ़े 12 बजे तक SDM से पूछताछ की। इस कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। लगभग 3 घंटे पूछताछ और घर की जांच के बाद टीम SDM को गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। रात से ही एसडीएम विजिलेंस की गिरफ्त में है। बताया जा रहा है कि एसडीएम पर कोई बड़ा एक्शन होने जा रहा है।

SDM को ले जाने से पहले टीम ने उनके सरकारी आवास को सील कर दिया। ये कार्रवाई SDM पर किस मामले में हुई है, किसी भी अधिकारी ने अभी कुछ नहीं बताया। एसडीएम को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर अधिकारियों ने चुप्पी साधी। सूत्रों के अनुसार छापे में लाखों की नकदी मिली है। हालांकि विजिलेंस के किसी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

विजिलेंस ने SDM विक्रमजीत सिंह के सरकारी आवास पर गुप्त ढंग से रात 9 बजे रेड की। रेड की किसी को भी भनक तक नहीं लगने दी। इस दौरान बटाला पुलिस के अलावा कोई भी वहां मौजूद नहीं था। अधिकारी आते ही आवास के अंदर घुसे और घर की तलाशी ली गई।

इसके बाद SDM से पूछताछ की गई। घर से अंदर करीब 3 घंटे तक टीम के अधिकारी बैठे रहे। इसके बाद SDM को लेकर बाहर आए। उनको गाड़ी में बैठाया और किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना रवाना हो गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!