Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब शिक्षा क्रांति : जालंधर में पहले ही दिन 35 स्कूलों में 2.32 करोड़ रुपए की लागत से कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किए ताबड़तोड़ उद्घाटन, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचने के लिए पंजाब शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के तहत आज जालंधर जिले में मंत्री व विधायकों ने सरकारी स्कूलों में ताबड़तोड़ उद्घाटन किया इस मुहिम के पहले दिन लगभग 35 स्कूलों में 2.32 करोड़ रुपए की लागत से तैयार आधुनिक सहूलियतों का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक इंद्रजीत कौर मान ने अपने-अपने विधानसभा हलकों में पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इनमें नए क्लासरूम, टॉयलेट्स बाउंड्री वॉल, क्लस्टर रूम समेत कई तरह के काम शामिल हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान की अगुवाही में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है और पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत आने वाले दिनों में लगातार सरकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यों के उद्घाटन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट्स सरकारी स्कूलों को बुनियादी ढांचे और शिक्षा के मामले में प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले बढ़त प्रदान करेंगे। इस दौरान अभिभावकों ने भी पंजाब सरकार की इस मिशन को सराहा और कहा कि जिस तरह की सुविधाएं अब सरकारी स्कूलों में दी जाने लगी हैं, ऐसी सुविधाएं इससे पहले कभी नहीं मिलीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!