अमृतसर में युवक का शव मिला:बाईं बाजू पर बेबे-बापू का टैटू, पहचान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी; पुलिस ने लोगों से सहयोग मांगा
Punjab News Live -PNL
July 27, 2026
अमृतसर, ताजा खबर, पंजाब
अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घनूपुर काले बाईपास स्थित सीपी गेट नंबर-3 थाना छेहरटा के पास सड़क किनारे सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष के बीच है। उसका रंग गोरा है और हल्की मूंछ व कटी हुई दाढ़ी है। युवक ने काले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहना हुआ था। उसकी बाईं बाजू पर ‘बेबे बापू’ लिखा हुआ टैटू बना है।
फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना छेहरटा पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
पहचान के लिए पुलिस की अपील
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए वाले युवक के बारे में कोई जानकारी हो या किसी परिवार का सदस्य लापता हो, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।
जानकारी देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
जानकारी देने के लिए थाना छेहरटा के मुख्य अधिकारी से 99155-41004, एसीपी वेस्ट से 98814-63463 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 97810-00166 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मृतक युवक की पहचान हो सके और उसके परिवार तक इसकी जानकारी पहुंचाई जा सके।