Wednesday , September 9 2026
Breaking News

चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर बांग्लादेश में बवाल, एक वकील की मौत, पुलिस ने दागे ‘ग्रेनेड’

नई दिल्ली, (PNL) : चटगांव कोर्ट बिल्डिंग इलाके में आज मंगलवार (26 नवंबर) को पुलिस और ​​चिन्मय कृष्ण दास के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान एक वकील की मौत भी हुई. मृतक की पहचान 32 साल के सैफुल इस्लाम के रूप में हुई जो चटगांव जिला बार एसोसिएशन का सदस्य भी था. सीएमसीएच पुलिस कैंप के प्रभारी नूरुल इस्लाम ने बताया कि उसे चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने शाम चार बजे के आसपास मृत घोषित कर दिया.

बांग्लादेश की वेबसाइट दि डेली स्टार के मुताबिक, चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते देख पुलिस और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों ने वैन का रास्ता साफ करने के लिए साउंड ग्रेनेड दागे और लाठियां बरसाईं. चत्तोग्राम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाजिम उद्दीन चौधरी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से द डेली स्टार को बताया, “झड़प के दौरान, अदालत परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ चिन्मय समर्थकों ने सैफुल को करीब साढ़े तीन बजे रंगम कन्वेंशन हॉल में खींच लिया और उस पर हमला कर दिया.”

झड़प में पत्रकारों से समेत 10 लोग घायल

गोलम रसूल मार्केट के एक कर्मचारी मोहम्मद दीदार ने कुछ अन्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सैफुल को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया, “कुछ चिन्मय समर्थकों ने रंगम कन्वेंशन हॉल के बगल वाली सड़क पर वकील पर हमला किया.” झड़प में पत्रकारों समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए. इनमें से पांच का इलाज सीएमसीएच में चल रहा है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!